35000 करोड़ से यहां निवेश करेगी कई बड़ी कंपनियां, 30 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार

 | 
35000 करोड़ से यहां निवेश करेगी कई बड़ी कंपनियां, 30 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार 

Udaipur Times, New Delhi : यमुना सिटी और आसपास के क्षेत्रों की तस्वीर अब बहुत जल्द बदलने वाली है, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के शुरू होने से यहां नई नई कंपनियां निवेश करने जा रही है। एयरपोर्ट के आने से जहां क्षेत्र में निवेश के नए अवसर बढ़ रहे हैं, वहीं बड़े पैमाने पर यहां रोजगार भी मिल रहा हैं। 

मिली जानकारी के अनुसार यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के CEO के मुताबिक, प्राधिकरण ने 30 हजार करोड़ रुपये के ग्राउंड ब्रेकिंग का लक्ष्य रखा था, लेकिन अब तक 35 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं का ग्राउंड ब्रेकिंग कराया जा चुका है, इन परियोजनाओं के माध्यम से भविष्य में करीब 30 हजार लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद है।

जानकारी के मुताबिक यमुना प्राधिकरण के CEO ने बताया कि क्षेत्र में निवेश करने वाली कई बड़ी कंपनियों ने जमीन पर अपना काम शुरू कर दिया है, इनमें एस्कॉर्ट्स कुबोटा, एसेंट, अंबर, मिंडा, आरपी ग्रुप और सोलर सेल बनाने वाली कंपनियां शामिल हैं। वहीं बॉवन्स और IV सोलर भी काम शुरू करने की प्रक्रिया में हैं। CNH का भी हाल ही में ग्राउंड ब्रेकिंग हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार उन्होंने कहा कि इन बड़ी कंपनियों के आने से यमुना सिटी में औद्योगिक इकोसिस्टम विकसित हो रहा है। आने वाले समय में इसका लाभ न केवल इस क्षेत्र को, बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश को मिलेगा। प्राधिकरण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 तक विकसित भारत के विजन और CM योगी  के मार्गदर्शन में तेजी से काम कर रहा है।

जानकारी के मुताबिक जेवर एयरपोर्ट के जरिए रोजगार के अवसरों पर CEO ने कहा कि एयरपोर्ट पर करीब 5,863 नौकरियां हैं। युवाओं को उनकी योग्यता और डिग्री के अनुसार रोजगार देने का प्रयास किया जा रहा है, उन्होंने दावा किया कि एयरपोर्ट पर इंडिगो एयरलाइंस से लेकर मेंटेनेंस और पार्किंग सर्विसेज तक में आसपास के क्षेत्र के युवाओं को रोजगार मिला है। 

CEO के मुताबिक, एयरपोर्ट के शुरू होने के बाद क्षेत्र की अर्थव्यवस्था में धीरे-धीरे बदलाव दिखाई देने लगा है। आने वाले समय में एयरपोर्ट और औद्योगिक इकाइयों के विस्तार के साथ रोजगार के अवसर और बढ़ेंगे।

मिली जानकारी के अनुसार जेवर एयरपोर्ट पर कार्गो सुविधा शुरू होने से उद्योगों को अपने उत्पादों के निर्यात में भी मदद मिलेगी, जेवर लिंक एक्सप्रेसवे के जरिए गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ाव होने पर पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल तक पहुंच आसान होगी, वहीं नेशनल हाईवे के माध्यम से फरीदाबाद और सोहना क्षेत्र को भी बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी।

जानकारी के मुताबिक CEO ने कहा कि बेहतर कनेक्टिविटी, एयरपोर्ट, कार्गो सुविधा और बड़ी कंपनियों के निवेश के चलते यमुना सिटी आने वाले समय में बड़े औद्योगिक हब के रूप में विकसित होगी।

मिली जानकारी के अनुसार एयरपोर्ट के आसपास लॉजिस्टिक, होटल और रिटेल कारोबार की संभावनाओं पर CEO ने बताया कि कई बड़ी कंपनियां लॉजिस्टिक गतिविधियों में रुचि दिखा रही हैं। यमुना प्राधिकरण ने सेक्टर-8F में लॉजिस्टिक गतिविधियों के लिए योजना तैयार की है। जल्द ही इसके लिए नई स्कीम लाई जाएगी।
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News