राजस्थान में कड़ाके की ठंड शुरू, जाने मौसम विभाग का पूर्वानुमान

 | 
राजस्थान में कड़ाके की ठंड शुरू, जाने मौसम विभाग का पूर्वानुमान 

Udaipur Times, Rajasthan Weather : राजस्थान में मौसम ने पूरी तरह से करवट ली हुई है। जिसके चलते प्रदेश में बर्फ जमा देने वाली सर्दी का दौर शुरू हो गया है। इसके साथ ही हिल स्टेशन माउंट आबू में लगातार दूसरे दिन पारा जमाव बिंदु यानी शून्य पर दर्ज हुआ।

तेज सर्दी के कारण यहां रात में ओंस की बूंद जम रही हैं, जबकि सुबह-शाम गलन वाली सर्दी पड़नी शुरू हो गई।

विभाग की जानकरी के मुताबिक, शेखावाटी के सीकर, फतेहपुर, नागौर के एरिया में भी लगातार कुछ दिनों से रात में पारा 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे जा रहा है। इससे यहां भी रात में कड़ाके की सर्दी का शुरू हो गई।

मौसम विभाग ने राज्य में अगले एक सप्ताह आसमान साफ रहने और सर्द हवा चलने से इसी तरह की सर्दी पड़ने का अनुमान जताया है।

रविवार को सर्द हवा का ज्यादा असर उत्तर-पश्चिम ​के जिलों में रहा, जिस कारण फलोदी, बीकानेर, गंगानगर, जैसलमेर, बाड़मेर, पाली समेत कई शहरों में दिन के अधिकतम तापमान में 2 डिग्री तक की गिरावट हुई।

विभाग की जारी रिपोर्ट के मुताबिक, रविवार को न्यूनतम तापमान 8.5, उदयपुर में 9.7, फतेहपुर में 8.1, नागौर में 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इन शहरों में रात में तेज सर्दी रही। जबकि पाली, भीलवाड़ा, अजमेर, अलवर, चित्तौड़गढ़, चूरू, पिलानी, सिरोही में तापमान 10 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज हुआ। इन शहरों में भी रात में गलन वाली सर्दी रही।

मौसम विभाग ने जानकारी दी है की प्रदेश में अगले एक मौसम साफ रहेगा। इस दौरान तापमान में मामूली गिरावट हो सकती है, जिसके चलते अजमेर, जयपुर, उदयपुर और कोटा संभाग के इलाकों में रात में सर्दी बढ़ने की संभावना है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News