राजस्थान में कड़ाके की ठंड हुई शुरू, पारा गिरकर पहुंचा इस लेवल पर

 | 
राजस्थान में कड़ाके की ठंड हुई शुरू, पारा गिरकर पहुंचा इस लेवल पर 

Udaipur Times, Rajasthan Weather : राजस्थान में मौसम का मिजाज बदल गया है। इसके साथ ही प्रदेश में सर्द हवा के कारण पारा लगातार गिरने से रात में सर्दी बढ़ गई है। विभाग की जानकारी के मुताबिक, प्रदेश के अधिकांश शहरों का न्यूनतम तापमान 1 से 2 डिग्री तक गिरा है। शेखावाटी के फतेहपुर में लगातार तीसरे दिन तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ।

विभाग की जारी रिपोर्ट के मुताबिक, बाड़मेर, जैसलमेर को छोड़कर सभी शहरों का न्यूनतम तापमान बुधवार को 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। मौसम विभाग ने प्रदेश में अगले एक सप्ताह मौसम साफ रहने और शीतलहर का असर रहने की संभावना जताई है।

इसके अलावा बुधवार को शेखावाटी के अलावा बीकानेर संभाग और पूर्वी राजस्थान के भरतपुर, जयपुर संभाग के इलाकों में सर्द हवा का सबसे ज्यादा असर रहा।

मौसम विभाग की जानकारी के मुताबिक सबसे ज्यादा सर्दी फतेहपुर (सीकर) में रही, जहां तीसरे दिन भी पारा 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ। फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 4.7, नागौर में 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में अगले एक सप्ताह तक मौसम साफ रहेगा। सुबह-शाम तेज सर्दी रहेगी, जबकि दिन में अच्छी धूप रहने से लोगों को सर्दी से राहत ​रहेगी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News