हरियाणा के इन जिलों में भीषण गर्मी की चेतावनी ! जाने कब सक्रिय होगा मानसून ?

 | 
हरियाणा के इन जिलों में भीषण गर्मी की चेतावनी ! जाने कब सक्रिय होगा मानसून ?

Udaipur Times, Haryana Weather : हरियाणा में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया है। हरियाणा में मानसून कमजोर पड़ गया है, जिससे प्रदेश के कई जिलों के लिए मौसम विभाग ने भीषण गर्मी का अलर्ट जारी किया है। हरियाणा में मौसम विभाग और हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के विशेषज्ञों के अनुसार, राज्य में अगले कुछ दिनों तक भीषण गर्मी पड़ने वाली है।  

मौसम विभाग के अनुसार 20 जुलाई के बाद मानसून एक बार फिर से एक्टिव होने वाला है और राज्य में बारिश का दौर शुरू होने वाला है। Haryana Weather

हरियाणा के मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 17 जिलों सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी, चरखी दादरी, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, नूंह और झज्जर में भारी उमस और गर्मी को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। Haryana Weather

HAU मौसम विभाग के अनुसार, मानसून ट्रफ की उत्तरी सीमा इस समय जम्मू, देहरादून, शाहजहांपुर, बस्ती, पटना, बांकुरा, उड़ीसा और पश्चिम बंगाल से होते हुए बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है। यह ट्रफ धीरे-धीरे हिमालय की तलहटियों की तरफ बढ़ रही है। Haryana Weather

बीच-बीच में बादल छाएंगे : एक्सपर्ट

हरियाणा के मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा में 20 जुलाई तक मानसून की गतिविधियों में कमी बनी रहेगी। इस दौरान राज्य में पश्चिमी हवाएं चलने से दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। हवा में नमी अधिक होने के कारण बीच-बीच में आंशिक बादल छा सकते हैं और कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ केवल छिटपुट बूंदाबांदी या हल्की बारिश हो सकती है। Haryana Weather

मौसम विभाग के मुताबिक 20 जुलाई के बाद जब मानसून ट्रफ दोबारा नीचे आएगी, तब जाकर मानसून की सक्रियता बढ़ेगी।
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News