हरियाणा में पहली बार भयंकर लू का अलर्ट ! आमजन और किसानों को चेतावनी, जाने कब बदलेगा मौसम ?
Udaipur Times, Haryana Weather, Haryana News : हरियाणा में गर्मी ने भी के छक्के छुड़ा दिए है, प्रदेश में इतनी भीषण गर्मी पद रही जिससे घर से बाहर निकलने भी बहुत याद मुश्किल हो रहा है। हरियाणा में इस साल भयंकर गर्मी ने सारे रिकार्ड तोड़ दिए है। भीषण गर्मी का प्रकोप शुरू हो चुका है। हरियाणा के कई शहरों में आसमान से आग बरस रही है और लू से हालात बिल्कुल खराब हो गए हैं।
हाल ही में मौसम विभाग ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए राज्य में पहली बार भीषण लू का 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है। Haryana Weather
हरियाणा में अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, आने वाले दिनों में भी इस जानलेवा गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं हैं।
मौसम विभाग ने प्रदेश की बढ़ती गर्मी को देखते हुए नई एडवाजरी जारी कर दी है और चेतावनी देते हुए कहा है कि दोपहर को घरों से बाहर ना निकलें। आने वाली 25 मई तक प्रदेश को राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। प्रदेश में भी 25 के बाद नौपता शुरू हो जाएगा। इसमें तापमान और बढ़ सकता है। Haryana Weather
शुष्क रहेगा मौसम
मौसम विभाग के विशेष बुलेटिन के अनुसार, हरियाणा में अगले 5 से 6 दिनों तक मौसम पूरी तरह से शुष्क रहेगा। आगामी दिनों में अधिकतम तापमान में कोई बड़ी गिरावट होने की संभावना नहीं है। इसके चलते 19 मई से 25 मई तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में तीव्र लू का दौर लगातार जारी रहेगा। Haryana Weather
हीटवेव में ऐसे रखें ध्यान...
दोपहर 12 से 3 बजे के बीच बिना जरूरी काम के घर से बाहर न निकलें। प्यास न भी लगे, तब भी लगातार पानी पीते रहें। शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी पूरी करने के लिए ORS घोल लेते रहें, घर की बनी लस्सी, नींबू पानी, छाछ या चावल का पानी लें।
हमेशा बाहर जाते समय हल्के रंग के, ढीले सूती कपड़े पहनें और सिर को कपड़े, टोपी या छतरी से ढककर रखें। बुजुर्गों और बच्चों का खास ख्याल रखें। Haryana Weather
फसलों को भीषण गर्मी के तनाव से बचाने के लिए सिंचाई केवल सुबह या देर शाम को ही करें, ताकि तेज धूप से मिट्टी गर्म न हो। Haryana Weather
तेज हवाओं की आशंका को देखते हुए सब्जियों में अभी सिंचाई रोक दें। अगले 3 दिन कपास की बुवाई टाल दें। पशुओं को ठंडे शेड में रखें, पर्याप्त पानी दें और रोजाना 50 ग्राम नमक व मिनरल मिक्सचर दें।










