हरियाणा के नए जिले में बिछेगी सीवरेज पाइपलाइन, जल्द होगा सर्वे

 | 
हरियाणा के नए जिले में बिछेगी सीवरेज पाइपलाइन, जल्द होगा सर्वे

Udaipur Times, Haryana News, चंडीगढ़ : हरियाणा के जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने कहा कि हांसी शहर में पुरानी सीवर लाइन का जल्द सर्वे करवाया जाएगा और नई पाइपलाइन बिछाने का काम किया जाएगा।

विधानसभा सत्र के दौरान हांसी विधायक श्री विनोद भयाना द्वारा पूछे गए एक सवाल के जवाब में मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने बताया कि हांसी में पूर्व में बनी सीवर लाइन का कुछ हिस्सा वर्ष 1980 में मुख्य रूप से तोशाम चुंगी से समाधा रोड तथा जींद चौक से समाधा रोड वाया त्रिकोणा पार्क और चार कुतुब क्षेत्रों में बिछाया गया था। 

उन्होंने बताया कि शहर के निकास पानी की मात्रा बढ़ने के कारण इसमें दिक्कत आ रही है। इसे देखते हुए जल्द इसका सर्वे करवाकर नई पाइपलाइन बिछाने का काम किया जाएगा। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री ने विधायक श्री विनोद भयाना को आश्वस्त किया कि इस संबंध में जल्द आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News