शगुन एक्सपो का हुआ समापन, अंतिम दिन उमड़ी भीड़

शगुन सेवा संस्थान की महिला शाखा शगुन इन्टरनेशनल क्लब द्वारा महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराने हेतु प्रति तीन माह में आयोजित किया जाने वाले तीन दिवसीय शगुन एक्सपो का आज सौ फीट रोड़़ स्थित अशोका ग्रीन में समापन हुआ। अंतिम दिन महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी।

 | 

संस्थान की प्रमुख सीमा भण्डारी ने बताया कि अंतिम दिन महिलाओं ने जोधपुर, जयपुर, बैगलोर, मुंबई की डिजायनर साड़ियां, लहंगे, कुर्तियां, लेदर बैग, हेण्ड बैग, ज्वैलरी, किड्स वियर, स्टोन ज्वैलरी सहित अनेक पसन्दीदा उत्पाद खरीदने में रूचि दिखाई। उत्पाद एक ही छत के नीचे बहुत ही कम दाम पर उपलब्ध थे। इस बार एक्सपो में अनेक प्रतियोगिताएं आयोजित की गई जिसके विजेताओं को आज पुरूस्कृत किया गया। साथ ही सर्वाधिक शाॅपिंग करने वाले ग्राहक को गोल्ड इयरिंग भी दी गई।

Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur

सीमा जैन ने बताया कि एक्सपो में पहली बार महिला सुरक्षा को लेकर एक एप को लान्च किया गया, जो महिला सुरक्षा में काफी सहयोगी साबित होगा।

शगुन एक्सपो का हुआ समापन, अंतिम दिन उमड़ी भीड़

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News