शगुन एक्सपो-2017 का आगाज कल

शगुन सेवा संस्था की शाखा शगुन इंटरनेशनल की ओर से सौ फीट रोड सौभागपुरा स्थित मंगलम पैलेस पर लगाया जाने वाला रोजगार मेला ‘शगुन एक्सपो-2017‘ 12 मई से आरंभ होगा जो 14 मई तक चलेगा।

 | 
शगुन एक्सपो-2017 का आगाज कल

शगुन सेवा संस्था की शाखा शगुन इंटरनेशनल की ओर से सौ फीट रोड सौभागपुरा स्थित मंगलम पैलेस पर लगाया जाने वाला रोजगार मेला ‘शगुन एक्सपो-2017‘ 12 मई से आरंभ होगा जो 14 मई तक चलेगा।

संस्थापिका सीमा भंडारी ने बताया कि महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह एक्सपो लगाया जा रहा है जिसमें विभिन्न उत्पादों की विभिन्न स्टॉलें लगाई जाएगी। यह एक्सपो प्रति दो माह में लगाया जाता है।

एक्सपो की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। बाहर से आने वाली महिलाओं ने भी अपने स्टॉल बुक करवा लिए हैं। इनमें जयपुर-मुम्बई की 5000 डिजाइनर कुर्तियां, कॉटन साडि़यां, जोधपुर, कोटा एवं कोलकाता की साडि़यां, जरी एवं गोटा पत्ती साडि़यां, राजस्थानी पोशाक, इंदौर की वेडिंग ज्वेलरी, लहंगा चुन्नी, साड़ी एवं वेस्टर्न वियर, इमीटेशन, कुंदन, जयपुर की ज्वेलरी, रेन्टेड वेडिंग ज्वेलरी, सिल्वर प्लेटेड गिफ्ट आर्टिंकल्स, एक्सपोर्ट क्वालिटी किड्स वियर, जयपुर एवं बाड़मेर की बेडशीट, इम्पोर्टेड कॉस्मेटिक बाथ प्रोडक्ट्स, गुजराती नाश्ता व कुल्फी, लाख की बैंगल्स, ब्राण्डेड प्योर लेदर हैण्डमेड पर्स सहित कई ढेरों उत्पाद महिलाओं को एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराए जाएंगे। महिलाओं एवं बच्चो के लिए आकर्षक प्रतियोगिताएं भी होंगी जिनमें विजेताओं के लिए पुरस्कार भी रखे गए हैं।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News