शैलजा नाल्वाड़े ने कत्थक के बारे में जानकारी दी

एस.पी.आई.सी.एम.ए.सी.ए.वाए के तत्वाधान में 4 दिवसीय कार्यक्रम में अंतराष्ट्रीय ख्यातिनाम कत्थक कलाकार शैलजा नाल्वाड़े ने अपनी कलाकारी के बारे में विद्यार्थियों के समक्ष अपने विचार व्यक्त किये।

 | 

कार्यक्रम की जानकारी दते हुए संयोजक डॉ. महेन्द्र सिंह खिड़िया ने बताया कि यह कार्यक्रम 21 जनवरी से 24 जनवरी तक उदयपुर के सरकारी स्कूल में किया जायेगा। उन्होंने कहा कि हर दिन 2 स्कूलों में इसका कार्यक्रम होगा जिसमे शैलजा नाल्वाड़े द्वारा पहले सेशन में उनके द्वारा कत्थक के बारे में आधे घंटे का लेक्चर होगा जिसमें वह कत्थक की छोटी छोटी जानकारी जैसे कत्थक है क्या, इसमें कितनी प्रकार की मुद्राएँ होती है, इसमें किस तरह का संगीत इस्तमाल किया जाता है आदि के बारे में जानकारी देंगी।

दुसरे सेशन में उनके द्वारा कत्थक नृत्य पेश किया जायेगा, जिससे मौजूद सभी विद्यार्थियों को कत्थक की बारीकियां स्पष्ट हो।

यह कार्यक्रम आज दो स्कूलों में आयोजित हुआ जिसमें आयड स्थित राजकीय उच्च माध्यामिक विद्यालय और रेजीडेंसी स्कूल में कत्थक कलाकार शैलजा नाल्वाड़े ने प्रस्तुती दी।

कल यह कार्यक्रम अम्बामाता स्थित सरकारी स्कूल में 1.30 बजे शुरू होगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News