साहित्य सभा में शैलेष लोढ़ा और बालकवि वैरागी छाए रहे
महाराणा मेवाड़ चेरिटेबल फाउण्डेशन उदयपुर के रविवार को होने वाले 35वें वार्षिक सम्मान समर्पण समारोह की पूर्व संध्या पर शनिवार को सिटी पैलेस के माणक चौक में साहित्य सभा का आयोजन किया गया।

महाराणा मेवाड़ चेरिटेबल फाउण्डेशन उदयपुर के रविवार को होने वाले 35वें वार्षिक सम्मान समर्पण समारोह की पूर्व संध्या पर शनिवार को सिटी पैलेस के माणक चौक में साहित्य सभा का आयोजन किया गया। पूर्व संध्या पर माणक चौक में आयोजित साहित्य सभा में बालकवि वैरागी ने हिन्दी साहित्य पर चर्चा करते हुए उनके द्वारा रचित कविता दीपक पर …. तुम आग जलाए रखना बातियां हजारों मिलेगी… सुनाई। इसके बाद प्रसिद्ध व्यंग्यकार एवं टीवी अभिनेता शैलेष लोढ़ा (तारक मेहता का उल्टा चश्मा में तारक मेहता का किरदार निभाने वाले) ने हिन्दी, अंग्रेजी तथा मेवाड़ी भाषा पर व्यंग्य किए और कविता मां एवं बेटी के रिश्तों और जज्बातों पर कविता पढ़ी। साहित्य सभा में इससे पूर्व उज्जैन के दिनेश दिग्गज ने छोटे-छोटे व्यंग्याकार रचना में श्रोताओं को गुदगुदाया। सभा में लखनऊ के इरफान अहमद ने उर्दू शैली में बेहद ही भावनात्मक गजलें पढ़ी। कार्यक्रम के प्रारंभ में फाउण्डेशन के ट्रस्टी लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने अतिथियों का स्वागत किया। सभा का संचालन गोपाल सोनी ने किया।