शक्तिनगर व्यापार मंडल कार्यकारिणी ने ली शपथ, हुआ मनोनयन

शक्तिनगर व्यापार मंडल कार्यकारिणी ने ली शपथ, हुआ मनोनयन

संगठन विस्तार व विभिन्न मुद्दों पर भी हुई चर्चा

 
शक्तिनगर व्यापार मंडल कार्यकारिणी ने ली शपथ, हुआ मनोनयन
नवीन कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह भी हुआ नए पदाधिकारियों ने मंडल के संविधान की शपथ ली।

उदयपुर। शक्ति नगर व्यापार मंडल कार्यकारिणी की बैठक गत दिवस को अशोका बेकरी स्थित ऐपसलूट कैफे पर हुई बैठक में संगठन के विस्तार व्यापारियों की समस्याओं सहित विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई इसके साथ ही पूर्व में गठित हुई शक्ति नगर व्यापार मंडल की नवीन कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह भी हुआ नए पदाधिकारियों ने मंडल के संविधान की शपथ ली।  

इस अवसर पर पदाधिकारियों ने कहा कि हम सभी मिलकर संगठन को मजबूत करने सहित विभिन्न समस्याओं पर चर्चा कर समाधान निकालने का प्रयास करेंगे।  

अध्यक्ष मुकेश माधवानी ने बताया कि हनुमन्त कुमार तलेसरा, अनिल मेहता, चंद्र सिंह कोठारी, अशोक माधवानी, प्रहलाद गखरेजा, कमलेश राजानी संरक्षक मनोनीत किए गए। इनके अलावा मुख्य कार्यकारिणी में मुकेश माधवानी अध्यक्ष, गोरधन राठौड़ वरिष्ठ उपाध्यक्ष व पुष्पेंद्र शर्मा, नक्षत्र तलेसरा, भुवनेश्वर पालीवाल, राहुल राजानी उपाध्यक्ष बनाए गए। जितेंद्र कालरा महासचिव, आशीष गखरेजा सह सचिव व विक्रम माधवानी संगठन मंत्री बनाए गए। 

संतोष वाधवानी, कमलेश सेन, भगवान गुंजेटिया, पुनीत आहूजा, अनिल सचदेव, राकेश राठौड़, होशांग तलरेजा, गौरव कंधारी, हनी तलरेजा, रमेश कतेजा (बाबू भाई),  के.आर. सिद्दीकी, श्याम डिंगवानी, दिपक खतूरिया,सुमित कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत हुए।
 

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal