शक्तिपीठों पर नवरात्री उत्थापन के मौके पर रही भीड़
नवरात्रि महोत्सव का दौर आज नवमी को दोपहर तक समाप्त हो गया। इसके साथ ही शहर के कई शक्ति स्थलों, माता जी के मंदिरों और गरबा आयोजन स्थलों से नवरात्रि उत्थापन हो गया। ज्योतिषों के अनुसार आज दोपहर बाद दशमी तिथि शुरू हो गई, जिसके चलते कई जगहों पर शस्त्र और अश्व पूजन किया गया।

नवमी के शुभअवसर पर नवरात्रि उत्थापन के लिए सुबह से दोपहर तक अनुष्ठान संपन्न हुए। सुबह से लोग पंडाल से की मूर्तियों के विसर्जन के लिए जाते हुए नज़र आये। अधिकांश गरबा आयोजन स्थलों से माता जी की प्रतिमाएं उठाकर झील किनारे पहुंचाई गई।
अंतिम दिन को लेकर हवन-यज्ञ का दौर सुबह से दोपहर तक चला। नवमी तिथि होने से सुबह से दोपहर तक भक्तों की आवाजाही बनी रही।
कई गरबा स्थलों पर आज अंतिम दिन गरबे आयोजित होंगे और कल मूर्ति विसर्जन शुभ के चौघडि़ए के अनुसार किया जाएगा।