शकुन्तला सरूपरिया डाक्टरेट की मानद उपाधि से विभूषित
उदयपुर की कवयित्री, पत्रकार, गायिका, साहित्यकार, आकाशवाणी दूरदर्शन की कलाकार एंव तनिमा की सम्पादक श्रीमती शकुन्तला सरूपरिया को उल्लेखनीय साहित्यिक एवं रचनात्मक उपलब्धियों के लिए डाॅक्टरेट की उपाधि से विभूषित किया। श्रीमती सरूपरिया को यह सम्मान कविता स्थित महावीर धाम में आदिनाथ कल्याण समिति की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान प्रदान किया गया।

इस अवसर पर महाराज सुधर्मसागर, देवस्थान विभाग के पूर्व कमीश्नर शांतिलाल नागदा, समिति के अध्यक्ष प्रो.विमल शर्मा, डा. ओ.पी.महात्मा, महासचिव श्रीमती काननबाला लोढ़ा, श्री ख्यालीलाल जैन, श्रमणी आनंदी बाई आदि ने श्रीमती सरूपरिया को शाॅल, श्रीफल व प्रशस्ति पत्र भेंट कर मानद उपाधि से सम्मानित किया। आभार प्रो. विमल शर्मा ने जताया।