शरद पूर्णिमा: विद्यापीठ में 18 अक्टूबर को कार्यक्रम

जनार्दन राय नगर राजस्थान विद्यापीठ वि.वि. में शुक्रवार 18 अक्टूबर को शरद पूर्णिमा महोत्सव मनाया जाएगा। कुलपति प्रो. एस.एस. सारंगदेवोत ने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि कुलाधिपति प्रो. भवानी शंकर गर्ग होंगे।

 | 

विद्यापीठ की सभी विभागों के कार्यकर्ता प्रतापनगर स्थित आई.टी. सभागार में संध्या 7:00 बजे एकत्र होकर भजन, कविता एवं मनोरंजनात्मक व् सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देंगे।

प्रो. ने बताया कि हमारे संस्थापक मनीषी पंडित जनार्दन राय नागर ने विद्यापीठ की स्थापना से ही इस तरह के सामाजिक तथा धार्मिक पर्वों पर एकत्र होकर उन्हें मनाने की परम्परा रखी है, जिससे कार्यकर्ताओं में आपसी भाईचारा और अपनत्व का विकास हो सके।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News