6 माह में शारजाह फ्लाइट व जुलाई तक हरिद्वार तक ट्रेन
उदयपुर से जल्द ही अंतर्राष्ट्रीय फ्लाइट शुरू होने जा रही है। आज पासपोर्ट सेवा लघु केंद्र के उद्घाटन के अवसर केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री वी के सिंह ने जानकारी देते हुए क

उदयपुर से जल्द ही अंतर्राष्ट्रीय फ्लाइट शुरू होने जा रही है। आज पासपोर्ट सेवा लघु केंद्र के उद्घाटन के अवसर केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री वी के सिंह ने जानकारी देते हुए कहा की 6 महीने के भीतर उदयपुर से शारजाह (संयुक्त अरब अमीरात) तक की अंतर्राष्ट्रीय हवाई सेवा शुरू की जाएगी।
चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी ने कहा कि उदयपुर से हरिद्वार तक सीधी ट्रेन की उदयपुरवासियों की लंबी मांग जुलाई में पूरी होने जा रही है। साथ ही छह माह के भीतर ही शारजाह तक सीधी अंतर्राष्ट्रीय फ्लाइट शुरु हो जाएगी।
वीसा सेवा प्रारम्भ होगी
जनरल सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि अतर्राष्ट्रीय फ्लाइट्स प्रारम्भ होने के पश्चात हवाईअड्डे पर वीसा की सुविधाएं शुरु की जाएंगी ताकि आगंतुकों को परेशानी न हो। इससे पूर्व मेयर ने अपने संबोधन में वीसा ऑन अराइवल की मांग रखी थी।
