शिया दाउदी बोहरा समाज का तीन दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन

शिया दाउदी बोहरा समाज के युवकों की संस्था तौलोबात-ए-कुल्लियात के द्वारा टी.पी.एल.कप 2017 क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसके प्रयोजक दिल्ली दरबार, रॉयल मोटर्स एवं मामा मोटर्स थे। प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि गृह मंत्री गुलाबचन्द कटारिया थे।

 | 

प्रतियांगिता में राजकोट, अहमदाबाद एवं स्थानीय 6 टीमों ने हिस्सा लिया । लीग प्रतियोगिता एवं सेमी फाइनल मुकाबले 7 ऑवर के हुए। सेमी फाइनल मुकाबलों में राजकोट और अहमदाबाद की टीमों ने स्थानीय टीमों को पराजित कर दिया । फाइनल मैच बुरहानी टीम अहमदाबाद एवं स्कॉर्पियन टीम राजकोट के बीच खेला गया। बुरहानी टीम अहमदाबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 45 रन बना कर 46 रन का जीत का लक्ष्य स्कॉर्पियन टीम राजकोट के सामने रखा । जिसे आसानी से प्राप्त कर राजकोट की स्कॉर्पियन टीम ने टी.पी.एल. कप अपने नाम लिखवा लिया ।

शिया दाउदी बोहरा समाज के प्रवक्ता डा. बी. मूमिन ने बताया कि विजेता टीमो को कप एवं पुरस्कारों से सम्मानित किया गया । पुरुस्कार वितरण में मुख्य अतिथि महापौर चन्द्रसिंह जी कोठारी थे। विशिष्ठ अतिथि शेख शब्बीर हुसैन मुस्तफा थे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News