निर्यात में उल्लेखनीय योगदान के लिये शिल्पा बापना को मिला अवार्ड

बापना ग्रुप की हारमनी प्लास्टिक प्रा.लि. एवं प्लास्टी विव इन्डस्ट्रीज के निर्यात क्षेत्र में अग्रणी रहने पर निदेशिका श्रीमती शिल्पा बापना को जयपुर में आयोजित हुए प्रथम उद्योग रत्न एवं निर्यात पुरस्कार वितरण समारोह में सम्मानित किया गया।

 | 

मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे एवं उद्योग मंत्री राजपाल सिंह शेखावत ने चयनित पांच उद्यमियों को विभिन्न श्रेणी में अपने उत्तम प्रदर्शन हेतु प्रदेश में पहली बार उद्योग रत्न से सम्मानित किया। प्लास्टि विव इन्डस्ट्रीज एवं एमएसएमई केटेगरी में हारमोनी प्लास्टिक प्रा.लि. को निर्यात उत्कृष्टता के रूप में शिल्पा बापना को सम्मानित किया तथा निर्यात उत्कृष्टता के रूप में सम्मानित किया गया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News