शिव सेना प्रमुख बाल ठाकरे नहीं रहे
शिव सेना प्रमुख बाला साहेब ठाकरे का आज अपरान्ह 3:30 बजे उनके मुंबई के बांद्रा स्थित निवास "मातोश्री" पर देहांत हो गया, 86 वर्षीय ठाकरे की कुछ दिनों से हालत नाज़ुक बनी हुई थी तथा लीलावती अस्पताल में इलाज के बाद ठाकरे को उनके निवास मातोश्री पर ले आया गया था।

शिव सेना प्रमुख बाल साहेब ठाकरे का आज अपरान्ह 3:30 बजे उनके मुंबई के बांद्रा स्थित निवास “मातोश्री” पर देहांत हो गया, 86 वर्षीय ठाकरे की कुछ दिनों से हालत नाज़ुक बनी हुई थी तथा लीलावती अस्पताल में इलाज के बाद ठाकरे को उनके निवास मातोश्री पर लाया गया था, जहाँ उनकी देखरेख हो रही थी।
बाल ठाकरे का इलाज कर रहे डॉ जलील पारकर ने एक अंग्रेजी दैनिक को दिए साक्षात्कार में बताया कि आज दोपहर करीब 3:30 बजे बाला साहेब को दिल का दौरा पड़ा जिससे उनका देहांत हो गया। पिछले तीन दिनों से भारी संख्या में शिव सेना कार्यकर्ता मातोश्री के बाहर एकत्रित थे, जबकि पिछले दो दिनों में बाल ठाकरे की हालत में सुधार हुआ था। इस खबर से सम्पूर्ण महारष्ट्र के साथ-साथ पूरे भारत के शिव सेनिको में शोक की लहर दौड़ गई।
बाला साहेब का जन्म 23 जनवरी 1926 को पुणे में हुआ था, वे 1966 में शिव सेना का गठन कर पूरे भारत में एक अनूठी छवि के रूप में उभर कर आए। बाला साहब ने अपने जीवन के 86 वर्षो में महाराष्ट्र की राजनीति में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। बाल ठाकरे के निधन की सूचना पर पूरे भारत से शिव सैनिको ने उनके अंतिम दर्शन के लिए मुम्बई प्रस्थान करना शुरू कर दिया है।
