शिवसेना ने निकाली ‘गौरक्षा जागृती रैली’
आज शिव सैनिकों ने गौरक्षा को बढ़ावा देने के लिए आज मावली से उदयपुर ‘गौरक्षा जागृती रैली’ निकाली। इस रैली में भारी संख्या में शिव सैनिकों ने हिस्सा लिया। रैली का अंतिम पड़ाव कलेक्ट्री था, जहाँ शिवसेना के सदस्यों ने जमकर नारेबाजी की।

शिवसेना के वरिष्ठ नागरिकों ने अतिरिक्त जिला कलेक्टर मो. यासीन पठान से मुलाकात कर गौरक्षा में आ रही समस्याओं को बताया।
गौरक्षा रैली का मार्गदर्शन अध्यक्ष समरसिंह ने किया तथा रैली में मुम्बई शिवसेना के विरेन लिम्बचिया, हिम्मत क्न्तालिया व दिनेश बोहरा मुख्य सचेतक के रूप में उपस्थित थे। शिव सैनिकों ने जमकर नारेबाजी के साथ गौरक्षा की मांग की।

शिवसेना वरिष्ठ नेताओं ने पठान को बताया की उदयपुर हाईवे पर अभी भी गौ-तस्करी की जा रही हैं विंव इस पर शिव सैनिकों द्वारा गौवंश को बचाने की मुहम करने पर उनके खिलाफ मामले दर्ज कर दिए जाते हैं। सैनिकों ने मांग रखी की, गौ तस्करी को रोकने के लिए पुलिस कोई सख्त कार्यवाही करे।