शिव सेना ने दी स्व बालासाहेब ठाकरे को श्रधांजलि
आज शाम 5 बजे टाउन हाल स्थित शहीद स्मारक पर शिव सेना के कार्यकर्ताओ ने

आज शाम 5 बजे टाउन हाल स्थित शहीद स्मारक पर शिव सेना के कार्यकर्ताओ ने स्व बालासाहेब ठाकरे की याद से शोक सभा का आयोजन किया, कार्यकर्ताओं ने नम आँखो से 2 मिनट का मोन रखकर तथा बाला साहब की तस्वीर पर पुष्प चढ़ा कर श्रधान्जली अर्पित की।
शोक सभा के आयोजक उदयपुर शिव सेना अध्यक्ष किशोर जेसवाल ने बताया कि शोक सभा में नगर परिषद सभापति रजनी डांगी, मोहनलाल सुखाडिया विश्वविधालय के छात्रसंघ उपाध्यक्ष प्रवीण सिंह आसोलिया, भा.ज.पा युवा मोर्चा अध्यक्ष जिनेन्द्र शास्त्री के साथ-साथ उदयपुर के 32 हिन्दू गुटों के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
अंत में सभी लोगों ने शहीद स्मारक पर मोमबत्ती जला कर सभा का समापन किया।

वहीँ, उदयपुर शहर के दो आर्टिस्ट्स ने बालासाहेब ठाकरे को अपने अंदाज़ में श्रधांजलि दी, उन्होंने बालासाहेब के स्केच बना कर उन्हें याद किया और केनवास पर जीवंत किया।

पेंटर एम ए हुसैन ने ठाकरे की छवि को शिव सेना के चिन्ह पर शेर के प्रतिबिम्ब के साथ उकेरा, वहीँ डॉ कमल सिंह राठोड़ ने अपने द्वारा बनाये ठाकरे के स्केच को “अश्रुपूरित श्रधांजलि” का नाम दिया।
