सेल्फ स्टडी के दम पर शिवांगी ने रचा इतिहास, UPSC में नौवीं रैंक लाकर अब बनेंगी असिस्टेंट जल भू वैज्ञानिक
Udaipur Times, Assistant Hydrogeologist Shivangi Dubey : रॉबर्ट्सगंज ब्लॉक के पकरी गांव की रहने वाली शिवांगी दुबे ने कड़ी मेहनत, लगन और आत्मविश्वास के दम पर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की 'कंबाइंड जियो-साइंटिस्ट परीक्षा-2026' में पूरे देश में नौवीं रैंक प्राप्त की है। उनका चयन 'सेंट्रल ग्राउंड वाटर बोर्ड' में 'असिस्टेंट हाइड्रोजियोलॉजिस्ट' (सहायक भू-जल विज्ञानी) के पद के लिए हुआ है।
बिना किसी कोचिंग की मदद के यह सफलता हासिल की
शिवांगी ने बताया कि उन्होंने बिना किसी कोचिंग की मदद के यह सफलता हासिल की है। उनकी इस कामयाबी से उनके परिवार और पूरे गांव में खुशी की लहर है। उन्होंने बताया कि उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा सोनभद्र में पूरी की, जिसके बाद उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) में दाखिला लिया।
95.77 परसेंटाइल हासिल किए
इसके अलावा, उन्होंने IIT जॉइंट एडमिशन टेस्ट (JAM) भी पास किया और ओडिशा के IIT भुवनेश्वर से अपनी पढ़ाई पूरी की। साथ ही, CSIR-UGC NET (जून 2025) परीक्षा में, शिवांगी ने 'अर्थ, एटमॉस्फेरिक, ओशन एंड प्लैनेटरी साइंसेज' (पृथ्वी, वायुमंडलीय, महासागरीय और ग्रहीय विज्ञान) विषय में 95.77 परसेंटाइल हासिल किए।