शिवानी पालीवाल मिस फ्रेशर बनी
जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ, विश्वविद्यालय के संघटक कन्या महाविद्यालय में बुधवार को हुई फ्रेशर पार्टी में शिवानी पालीवाल मिस फ्रेशर चुनी गई। प्राचार्य डाॅ. अर्पणा श्रीवास्ताव ने बताया कि फ्रेशर पार्टी में रेम्प वाक, गायन, सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, धरोहर की जानकारी, सवाल जवाब, राजस्थानी एवं पंजाबी डांस पर छात्राओं जममक अपनी प्रस्तुतिया दी।
जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ, विश्वविद्यालय के संघटक कन्या महाविद्यालय में बुधवार को हुई फ्रेशर पार्टी में शिवानी पालीवाल मिस फ्रेशर चुनी गई। प्राचार्य डाॅ. अर्पणा श्रीवास्ताव ने बताया कि फ्रेशर पार्टी में रेम्प वाक, गायन, सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, धरोहर की जानकारी, सवाल जवाब, राजस्थानी एवं पंजाबी डांस पर छात्राओं जममक अपनी प्रस्तुतिया दी। छात्राओं ने कन्याभ्रूण हत्या और बेटी बचाओं पर संवेदनशील नाटक का प्रस्तुतिकरण किया।
मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. एस.एस. सारंगदेवोत ने छात्राओं का आव्हान किया कि महाविद्यालय की ओर से जो भी समारेाह आयोजित किए जाये वे उनमें बढ चढ कर हिस्सा ले जिससे उनकी प्रतिभा का निखार एवं मन की हिचक भी खत्म होगी। सहशैक्षणिक गतिविधियाॅं भी जरूरी है। इससे छात्रों का सर्वांगीण विकास होता है। पढ़ाई में लगे रहने के कारण विद्यार्थी काफी डिप्रेस हो जाते है। इस कारण सहशैक्षणिक गतिविधियाॅं उन्हें रिफ्रेश करती है। विशिष्ठ अतिथि डाॅ. मनीष श्रीमाली, प्राचार्य डाॅ. शशि चितौडा ने भी अपने विचार व्यक्त किए। धन्यवाद मानसिंह चुंडावत व जगदीश सालवी ने दिया।