हरियाणा में शराब गायब होने पर SHO सस्पेंड, 48 पुलिसकर्मियों का तबादला

 | 
हरियाणा में शराब गायब होने पर SHO सस्पेंड, 48 पुलिसकर्मियों का तबादला

Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के फतेहाबाद जिले के सदर थाने के मालखाने से 211 पेटी शराब गायब होने की शिकायत पहले DGP ऑफिस तक पहुंची थी। 

जानकारी के अनुसार वहां से मामला SP निकिता खट्टर के पास भेजा गया, जिसके बाद जांच के लिए ASP दिव्यांशी सिंगला को नियुक्त किया गया। ASP ने मालखाने की जांच के दौरान रिकॉर्ड का मिलान किया तो 211 पेटी शराब कम मिली। Haryana News

जांच रिपोर्ट मिलने के बाद जानकारीं के मुताबिक SP ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर प्रहलाद सिंह के खिलाफ FIR दर्ज कराते हुए सस्पेंड कर दिया। साथ ही पूरे थाने का स्टाफ बदल दिया गया है। कुल 48 पुलिसकर्मियों का तबादला कर उन्हें अन्य स्थानों पर भेजा गया है। Haryana News

प्रारंभिक जांच में जानकारी के मताबिक सामने आया है कि पिछले महीने इन शराब की पेटियों को नष्ट करने के लिए कोर्ट से आदेश लिया गया था। आरोप है कि कागजों में तो शराब को नष्ट दिखा दिया गया, लेकिन वास्तविकता में पेटियों को खुर्द-बुर्द कर दिया गया। अब जांच में यह पता लगाया जाएगा कि शराब को बेचा गया या किसी अन्य तरीके से ठिकाने लगाया गया। Haryana News

मिलीं जानकारी के अनुसार खास बात यह है कि इंस्पेक्टर प्रहलाद सिंह को पिछले हफ्ते ही गुडवर्क के लिए सम्मानित किया गया था।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News