राम नवमी पर निकली शोभा यात्रा
राम नवमी के पावन अवसर पर पुरे शहर के मन्दिरों में पूजापाठ किए गए। इसी उपलक्ष पर बजरंग दल द्वारा शोभायात्रा निकली गई, जिसमे सैकड़ों की संख्या में दल के कार्यकर्ताओं ने हिस

राम नवमी के पावन अवसर पर पुरे शहर के मन्दिरों में पूजापाठ किए गए। इसी उपलक्ष पर बजरंग दल द्वारा शोभायात्रा निकली गई, जिसमे सैकड़ों की संख्या में दल के कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।
बजरंग दल संस्थापक ख्यालीलाल ने बताया कि आज सुबह 10 बजे से कार्यक्रम की शुरुआत की गई थी, जिसके अंतर्गत दल के सभी पदाधिकारियों को तिलक लगाकर व पगड़ी पहनकर सम्मानित किया गया।
टाउन हॉल से शुरू हुई शोभायात्रा सूरजपोल, बापूबाजार, देहलीगेट, घंटाघर होते हुए हाथीपोल से पुनः टाउन होल पहुँची। शोभायात्रा में विद्यार्थी दल व नारी शक्ति दल भी शामिल हुए।
शहर से गुजरते हुए दल के कार्यकर्ताओ ने अखाड़ा प्रदर्शन किया, वही शोभायात्रा में राम लक्ष्मण की झाँकियो ने सबका ध्यान आकर्षित किया।




