एम.डी.एस में विजयदशमी पर लघु-नाटक
स्थानीय से. 3 व प्रताप नगर स्थित एम.डी.एस. सीनियर सैकेण्डरी स्कूल में आज रावण वध पर लघु नाटिका व रावण दहन का आयोजन किया गया।
स्थानीय से. 3 व प्रताप नगर स्थित एम.डी.एस. सीनियर सैकेण्डरी स्कूल में आज रावण वध पर लघु नाटिका व रावण दहन का आयोजन किया गया।
बच्चों ने लघु नाटिका के माध्यम से राम-रावण युद्ध से यह जानकारी दी की किस तरह असत्य पर सत्य विजय होती है और बुराई का सदा ही नाश होता है। इसके पश्चात विद्यालय प्रांगण में रावण के पुतले का दहन किया गया और आतिशबाजी की गई।
विद्यालय के बच्चो को विद्यालय निदेशक डॉ. शैलेन्द्र सोमानी व प्राचार्या डॉ. निधि माहेश्वरी और उपप्राचार्या जया वर्मा के द्वारा बच्चो को रावण दहन के महत्व के बारे में बताया और सभी विद्यार्थीयों तथा अध्यापकगणों को विजयदशमी की शुभकामनाएँ दी।