उदयपुर शहर में दिन दहाड़े चली गोली
उदयपुर शहर के बीचोबीच स्थित रजिस्ट्री कार्यालय में आज दोपहर को लगभग डेढ़ बजे के आस पास दिनदहाड़े दो बदमाशों ने एक व्यक्ति पर फायरिंग कर चलते बने। गनीमत रही की फायरिंग में व्यक्ति और आस पास के लोग और स्टाम्प वेंडर लपेटे में नहीं आये। नहीं तो अप्रिय घटना हो सकती थी। सूचना मिलते ही मौके पर हाथीपोल थाना पुलिस पहुँच गई।
The post

हादसे के शिकार स्टाम्प विक्रेता माली कॉलोनी निवासी सोहन पूरी गोस्वामी पिता नन्द पूरी गोस्वामी ने बताया की वह आज दोपहर में अपने किसी कार्य से रजिस्ट्री कार्यालय आया हुआ था। जैसे ही वह किसी कागज़ की फोटोकॉपी करवा के रजिस्ट्री कार्यालय की तरफ जाने लगा तो पीछे से आये दो व्यक्तियों ने उसे आवाज़ देकर रोका, जब वह रुका तो उसके ऊपर पिस्तौल तान दी, आनन् फानन में सोहन गिरी रजिस्ट्री ऑफिस के अंदर भाग गया। वहीँ पीछे से उन दोनों में से एक ने सोहन को निशाना बनाकर कर फायर किया लेकिन चूक गया और सोहन की जान बच गयी।
सोहन गिरी गोस्वामी ने अपनी ही साली के बेटे नरेश गिरी और उसके साथी आज़म खान पर शक जताया है। उसने बताया की नरेश गिरी और आज़म खान ने कुछ दिनों पहले उनको जान से मारने की धमकी दी थी। फायरिंग के पीछे प्रॉपर्टी विवाद माना जा रहा है, सोहन ने बताया की उनके ससुर जी और नरेश के बीच सम्पति को लेकर विवाद चल रहा है एवं कोर्ट में मुकदमा चल रहा है। नरेश इस विवाद के पीछे सोहन गिरी को दोषी मानता है एवं सोहन गिरी पर फायरिंग कर केस वापस लेने का दबाव बनाना चाहता है।