गूंजे गिरधर गोपाल के जयकारे
रविवार को कृष्ण जन्माष्टमी के पावन उपलक्ष में महाराणा प्रताप स्मारक समिति, मोती मगरी स्थित प्राचीनतम श्री गिरधर गोपाल के मंदिर में शाम को ठाकुरजी को विशेष श्रृंगार कराया गया। महाआरती पश्चात भजन संध्या का दौर चला। महाराणा प्रताप स्मारक समिति के सचिव युद्धवीर सिंह शक्तावत ने बताया कि श्री गिरधर गोपाल जी के जन्म […]
रविवार को कृष्ण जन्माष्टमी के पावन उपलक्ष में महाराणा प्रताप स्मारक समिति, मोती मगरी स्थित प्राचीनतम श्री गिरधर गोपाल के मंदिर में शाम को ठाकुरजी को विशेष श्रृंगार कराया गया। महाआरती पश्चात भजन संध्या का दौर चला।
महाराणा प्रताप स्मारक समिति के सचिव युद्धवीर सिंह शक्तावत ने बताया कि श्री गिरधर गोपाल जी के जन्म से लेकर कई जीवंत झांकियां मंदिर में सजाई गई।

इस अवसर पर मंदिर में भव्य विद्युत सज्जा की गई। महाआरती के बाद विभिन्न भजन मण्डलियों ने भजन प्रस्तुत किए। कृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर मंदिर में दर्शनार्थियों के लिए समिति की ओर से विशेष प्रसाद वितरण की व्यवस्था भी की गई।
