बरसात के बीच झील सफाई श्रमदान

बरसात की रिमझिम के बीच झील प्रेमियों ने रविवार को पीछोला झील के अमरकुण्ड पर श्रमदान किया। श्रमदान में रमेश चंद्र राजपूत, तेज शंकर पालीवाल, द्रुपद सिंह, रामलाल गहलोत, नंदकिशोर शर्मा, अनिल मेहता ने झील की सतह पर तैरते कचरे व जलीय खरपतवार को बाहर निकाला।

 | 

इस अवसर पर आयोजित संवाद में पीछोला रुण में सड़ रहे कमल के पौधों पर चिंता व्यक्त की गई। तेज शंकर पालीवाल ने कहा कि सड़ा हुआ ये कचरा बरसाती पानी के साथ पीछोला में समाकर नुकसान करेगा। अतः इसे हटाया जाए।

Click here to Download the UT App

डॉ अनिल मेहता व नंद किशोर शर्मा ने कहा कि सड़े कचरे के झील पैंदे में जमा होने से झील पर्यावरण तंत्र को क्षति पंहुचती है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News