व्यक्तित्व विकास के लिए श्रमदान जरूरी – कमाण्डर के. के. मेहता

1 राज नेवल युनिट एनसीसी, उदयपुर के तत्तवावधान में टीपीटी आर्मी छावनी उदयपुर , के परिसर में चल रहा संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में 562 कैडेट्स को सम्बोधित करते हुए कैम्प कमाण्डेन्ट कमाण्डर के.के. मेहता ने कहा कि आज के वर्तमान दौर में छात्र एवं छात्राओं के लिए श्रमदान का महत्व बताया

 | 
व्यक्तित्व विकास के लिए श्रमदान जरूरी – कमाण्डर के. के. मेहता

1 राज नेवल युनिट एनसीसी, उदयपुर के तत्तवावधान में टीपीटी आर्मी छावनी उदयपुर , के परिसर में चल रहा संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में 562 कैडेट्स को सम्बोधित करते हुए कैम्प कमाण्डेन्ट कमाण्डर के.के. मेहता ने कहा कि आज के वर्तमान दौर में छात्र एवं छात्राओं के लिए श्रमदान का महत्व बताया तथा कहा की कैडेट्स मे श्रमदान का गुण प्रारम्भ से ही आ जाना चाहिए ताकी वे जीवन के विभिन्न क्षेत्रो में श्रम की निष्ठा को प्रतिष्ठित कर सके।

प्रातः काल दिन चर्या पीटी से प्रारम्भ होकर फिर परेड ड्रील हुई। जिसका नेत्रत्व डी आर गुर्जर एवं चीफ ऑफिसर एस एल खिची ने किया। दिन में ऑफिसर राम दीन खोड व चीफ ऑफिसर एस. के . गुप्ता ने निबन्ध प्रतियोगिता आयोजित करवाई ।

व्यक्तित्व विकास के लिए श्रमदान जरूरी – कमाण्डर के. के. मेहता

प्री नौ-सैनिक कैम्प के लिए जयपुर अजमेर व उदयपुर से आये कैडेट्स की तैयारी जोर- शोर स ेचल रही है। कैडेट्स की क्लासेज पर जोर दिया जा रहा है। चीफ ऑफिसर एस. के . गुप्ता ने बताया की आज सांस्कृतिक कार्यक्रम के सी बैरागी, एके जैन के नेत्रत्व में सम्पन्न हुए। गोवर्धन सिंह एवं तपेन्द्र सिंह के नेत्रत्व में हुए खेल कुद कार्यक्रमों में बालकों ने बहुत मनोरंजन किया।

कैम्प कमाण्डेन्ट कमाण्डर के.के. मेहता ने विजेताओं को बधाई दी साथ ही खेल को खेल की भावना से खेलने के लिए धन्यवाद दिया। तथा कहा की बच्चो का मनोरंजन बढता जा रहा है। तथा कमियो की सुधार पर अमल हुआ है।

ये सभी जानकारी चीफ ऑफिसर एस. के . गुप्ता ने दी ।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News