राजस्थान दिवस पर स्वरूप सागर-पंचवटी नाले पर श्रमदान

राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य में यूआईटी, आमजन एवं जोश भरे युवाओं की भागीदारी से बुधवार को हुए श्रमदान से यूआईटी पुलिया गुमानियावाला नाले के बीच का जल प्रवाह मार्ग निखर उठा।

 | 
राजस्थान दिवस पर स्वरूप सागर-पंचवटी नाले पर श्रमदान

राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य में यूआईटी, आमजन एवं जोश भरे युवाओं की भागीदारी से बुधवार को हुए श्रमदान से यूआईटी पुलिया गुमानियावाला नाले के बीच का जल प्रवाह मार्ग निखर उठा।

श्रमदान में यूआईटी अध्यक्ष रवीन्द्र श्रीमाली, नगर विकास प्रन्यास सचिव रामनिवास मेहता, विशेषाधिकारी श्रीमति कीर्ति राठौड़, भूमि अवाप्ति अधिकारी पुष्पेन्द्र सिंह शेखावत,अतिरिक्त मुख्य अभियंता अनिल गुप्ता, अधीक्षण अभियंता रेशमा राम हुड्डा, अधिशाषी अभियंता संजय शर्मा, लेखाधिकारी दलपत सिंह राठौड़, आयुर्वेद चिकित्साधिकारी डॉ. शोभालाल औदिच्य, जिला युवा समन्वयक पवन कुमार अमरावत सहित क्षेत्रीण गणमान्य नागरिक एवं नेहरू युवा केन्द्र के युवाओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।

सभी ने खूब उत्साह से तगारी, गेंती, फावड़ों से जलप्रवाह मार्ग को दुरस्त किया वहीं नाले से पॉलिथिन, प्लास्टिक व अन्य अपशिष्टों को निकालकर निखारने का सराहनीय कार्य किया। साथ ही नाले के बीच स्वच्छ जल प्रवाही मार्ग को कड़ी मेहनत से आइने की तरह निखार दिया।

राजस्थान दिवस पर स्वरूप सागर-पंचवटी नाले पर श्रमदान

क्षेत्रवासियों ने भी लिया संकल्प

नाले के समीप रेलवे कॉलोनी, देत्य मगरी, पंचवटी, जिंक कॉलोनी, न्यू फतहपुरा क्षेत्रवासियों ने श्रमदान से प्रेरित होकर भविष्य में जलप्रवाह मार्ग को स्वच्छ एवं प्रदूषण रहित बनाने का संकल्प लिया। यूआईटी अध्यक्ष रवीन्द्र श्रीमाली एवं सचिव रामनिवास मेहता ने क्षेत्रवासियों से स्वच्छता कार्यक्रम में निरंतर सहयोग प्रदान करने की अपील की। क्षेत्रवासियों ने श्रमदान कार्य के लिए सभी को बधाई दी। सभी को सफाई करते देख जहां युवा स्वयं मदद को जुटे वहीं वरिष्ठजन ने किनारों पर खड़े रहकर कार्य करने वालों की हौसला अफजाई की।

योग दिवस 30 को

इसी कड़ी में 30 मार्च की सुबह 6.30 बजे दैत्यमगरी के पीछे योगाभ्यास शिविर लगाया जायेगा। डॉ. शोभालाल औदीच्य के प्रभारित्व में होने वाले इस शिविर में आमजन हिस्सा लें सकेंगे। शिविर स्थल पर निःशुल्क ब्लड शुगर जांच व परामर्श शिविर भी लगाया जाएगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News