श्रीजी अरविन्द सिंह जी ने किया ‘मेवाड़ दर्शन’ का विमोचन

मेवाड़ के ख्यातनाम कवियों में शुमार माधव दरक की पुस्तक ‘मेवाड़ दर्शन : मेवा

 | 
श्रीजी अरविन्द सिंह जी ने किया ‘मेवाड़ दर्शन’ का विमोचन

मेवाड़ के ख्यातनाम कवियों में शुमार माधव दरक की पुस्तक ‘मेवाड़ दर्शन : मेवाड़ गौरव की काव्य यात्रा’ का विमोचन शनिवार को शंभू निवास पैलेस में महाराणा मेवाड़ चेरिटेबल फाउण्डेशन के अध्यक्ष एवं प्रबंध न्यासी श्रीजी अरविन्द सिंह मेवाड़ ने किया।

माधव दरक की पुस्तक का प्रकाशन शनिवार को ‘विश्व पुस्तक दिवस 2017’ के अवसर पर महाराणा मेवाड़ हिस्टोरिकल पब्लिकेशन्स ट्रस्ट, उदयपुर द्वारा किया गया। इस अवसर पर लेखक एवं ट्रस्ट के पदाधिकारी उपस्थित थे। 100 पृष्ठीय इस पुस्तक का मूल्य 60 रूपए है। इस पुस्तक को सिटी पैलेस म्यूजियम में संचालित उदया म्यूजियम बुक शॉप से खरीदा जा सकता है।

मेवाड़ दर्शन मेवाड़ी भाषा की ऐसी पुस्तक है जिसमें मेवाड़ के धाम, ग्राम, नगर, स्थल आदि के साथ इतिहास पुरूषों पर भी सुन्दर काव्य प्रस्तुत किया है। पुस्तक के काव्य से मेवाड़ की संस्कृति और परंपराओं से मोह ओर बढ़ जाता है। पुस्तक के द्वितीय भाग में श्रीराम, श्रीकृष्ण एवं श्रीनाथजी का पावन दर्शन भी काव्य में किया है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News