श्रीजी अरविन्द सिंह ने किया ‘मेवाड़ी शब्दकोश’ का विमोचन
मेवाड़ी शब्दकोश’ का विमोचन गुरूवार को यहां सिटी पैलेस स्थित शंभू निवास पैलेस में महाराणा मेवाड़ चेरिटेबल फाउण्डेशन के अध्यक्ष एवं प्रबंध न्यासी श्रीजी अरविन्द सिंह मेवाड़ ने किया। इसमें अंग्रेजी भाषा की वैज्ञानिक मदद रॉयसन नॉरमन डिसौज़ा ने किया है। मेवाड़ी शब्दकोश की प्रकाशक निर्माण सोसायटी बेंगलुरू है। शब्दकोश संकलन से पूर्व इसमें मेवाड़ी में आलोक पहचान, दो टूक बातां, मेवाड़ी गीत, मेवाड़ी अक्कर, मेवाड़ को नक्शो एवं शब्दकोश देकबा को तरीको का भी प्रकाशन किया गया है। शब्दकोश में महाराणा मेवाड़ चेरिटेबल फाउण्डेशन के अध्यक्ष एवं प्रबंध न्यासी अरविन्द सिंह मेवाड़ का मेवाड़ी भाषा में शुभकामना संदेश भी प्रकाशित किया गया है।
‘मेवाड़ी शब्दकोश’ का विमोचन गुरूवार को यहां सिटी पैलेस स्थित शंभू निवास पैलेस में महाराणा मेवाड़ चेरिटेबल फाउण्डेशन के अध्यक्ष एवं प्रबंध न्यासी श्रीजी अरविन्द सिंह मेवाड़ ने किया। शब्दकोश के प्रकाशक निर्माण सोसायटी के प्रतिनिधि इस अवसर पर उपस्थित थे।
महाराणा मेवाड़ चेरिटेबल फाउण्डेशन के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी भूपेन्द्र सिंह आउवा ने बताया कि मेवाड़ी शब्दकोश का दूसरा प्रकाशन किया गया है, जिसमें मेवाड़ी-हिन्दी एवं अंग्रेजी के शब्द है। इस शब्दकोश का संपादन गोवर्धन लाल जाट, रतनलाल गाडरी, रामसिंह चारण, कविता योगी एवं मुकेश कुमार योगी ने किया है।
इसमें अंग्रेजी भाषा की वैज्ञानिक मदद रॉयसन नॉरमन डिसौज़ा ने किया है। मेवाड़ी शब्दकोश की प्रकाशक निर्माण सोसायटी बेंगलुरू है। शब्दकोश संकलन से पूर्व इसमें मेवाड़ी में आलोक पहचान, दो टूक बातां, मेवाड़ी गीत, मेवाड़ी अक्कर, मेवाड़ को नक्शो एवं शब्दकोश देकबा को तरीको का भी प्रकाशन किया गया है। शब्दकोश में महाराणा मेवाड़ चेरिटेबल फाउण्डेशन के अध्यक्ष एवं प्रबंध न्यासी अरविन्द सिंह मेवाड़ का मेवाड़ी भाषा में शुभकामना संदेश भी प्रकाशित किया गया है। करीबन पौने चार सौ पृष्ठों की इस शब्दकोश का मूल्य 300 रूपए निर्धारित किया गया है।
निर्माण सोसायटी के प्रतिनिधि मंण्डल द्वारा इस अवसर पर मेवाड़ी पंचांग कैलेण्डर का भी विमोचन कराया गया। इसमें उदयपुर के भव्य सिटी पैलेस सहित अन्य स्थानों के बहुरंगी चित्र प्रकाशित किए गए है। इसके अलावा निर्माण सोसायटी के डॉ. केशव पथिक, डॉ. सोलोमोन दास, मैरी शैला डिसौज़ा एवं बिन्नी अब्राहम भी उपस्थित थे।
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal