श्री मालविया करेंगे शुभारम्भ, चार दिवसीय रबी अभियान 7 नवम्बर से
राज्य सरकार द्वारा प्रारम्भ किये जाने वाला चार दिवसीय रबी अभियान उदयपुर जिले में भी 7 नवम्बर से प्रारम्भ होगा । इस अभियान में कृषि विभाग द्वारा खाद एवं बीज आदि के वितरण के साथ-साथ कृषक हित के लिए विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। केन्द्रीय सहकारी बैंक के प्रबन्ध निदेशक आशुतोष भट्ट ने बताया […]
राज्य सरकार द्वारा प्रारम्भ किये जाने वाला चार दिवसीय रबी अभियान उदयपुर जिले में भी 7 नवम्बर से प्रारम्भ होगा । इस अभियान में कृषि विभाग द्वारा खाद एवं बीज आदि के वितरण के साथ-साथ कृषक हित के लिए विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।
केन्द्रीय सहकारी बैंक के प्रबन्ध निदेशक आशुतोष भट्ट ने बताया कि चार दिवसीय अभियान का शुभारम्भ जिले के जेताणा ग्राम से होगा जहां प्रात: 11 बजे जिले के प्रभारी ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज तथा जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री महेन्द्र जीत सिंह मालविया अभियान का शुभारम्भ करेंगे।
52 करोड़ के ऋणों का वितरण:
प्रबन्ध निदेशक ने बताया कि अभियान अवधि में केन्द्रीय सहकारी बैंक द्वारा 52 करोड़ रुपये के अल्पकालिन ऋण किसानों को वितरीत किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इसमें से बैंक द्वारा उदयपुर जिले में 30 करोड़ रुपये तथा राजसमन्द जिले में 22 करोड़ रुपये के अल्पकालिन ऋणों का वितरण होगा। किसानों को अल्पकालिन ऋण वितरण के लिए बैंक द्वारा पूर्व तैयारी तेजी से की जा रही है। शिविरों में मौके पर ही ऋण के चैक काश्तकारों को उपलब्ध कराए जाएंगे।
