श्री संत मनोहर गिरधारी महाराज का चौका विहार का भव्य आयोजन 12 को
परमपूज्य सद्गुरूदेव श्री संत मनोहर गिरधारी जी महाराज का 22 वर्षोपरान्त अन्न आहार(चौका विहार) का

परमपूज्य सद्गुरूदेव श्री संत मनोहर गिरधारी जी महाराज का 22 वर्षोपरान्त अन्न आहार(चौका विहार) का भव्य आयोजन दिनांक 12 दिसम्बर शनिवार को किया जाएगा।
इस दिन गुरू महाराज प्रेमनगर, शिशवी(उदयपुर) स्थित गुरूधाम आश्रम से प्रातः 7.30 बजे पदयात्रा करते हुए सायं 5.30 बजे हिरणमगरी, सेक्टर 4 स्थित आश्रम पहुंचेंगे। पदयात्रा के दौरान दर्शनार्थियों की ओर से मार्ग में जगह-जगह गुरू महाराज का स्वागत किया जाएगा।
पदयात्रा शिशवी ग्राम से प्रारम्भ होकर मीठानीम, जिंक स्मेल्टर चौराहा, प्रतापनगर, सेवाश्रम होते हुए सेक्टर 4 हिरणमगरी पहुंचेगी।
संस्थान प्रवक्ता नितेश सर्राफ एवं मयूर जैन ने बताया कि गुरू महाराज शनिवार को रात्रि विश्राम आश्रम परिसर में ही करेंगे एवं 13 दिसम्बर रविवार को प्रातः पुनः शिशवी आश्रम के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।
