अमृत का कुण्ड है श्रीमद्भागवत- पं. पुष्करदास
हिरण मगरी सेक्टर 11 स्थित श्रीराम मन्दिर परिसर में गुरूवार को पोथी यात्रा के साथ श्री मद्भागवत कथा का आगाज हुआ। पोथी यात्रा अग्रवाल धर्मशाला के पिछे स्थित शिव मन्दिर परिसर से प्रारम्भ होकर सेक्टर 11 के प्रमुख मार्गो से गुजरती हुई सब्जी मण्डी चौराहा आलोक रोड़ अग्रवाल धर्मशाला होती हुई श्री राम मन्दिर परिसर पहुँची।

पोथी यात्रा में महिलाऐं धार्मिक गीत गाती हुई चल रही थी। भागवत ज्ञान यज्ञ के प्रथम दिन पंडित पुष्कर दास ने कहा भागवत कथा सुनने से सभी पाप नष्ट हो जाते है। माया जनित विकारों के कारण संसार में अत्याचार दुराचार भ्रष्टाचार पाप हो रहे है। दुर्लभ मनुष्य को जीवन भौतिक प्रदार्थ के संग्रह करने हेतु नहीं मिला है। यह जीवन तो जन्म जन्म के कलेशों से छूट कर भागवत प्राप्ति करने के लिए मिला है।
श्री मद्भागवत वह अमृत कुण्ड हैं जिसके सुनने से मनुष्य भवसागर से पार हो जाता है। श्री मद्भागवत मोक्ष का मार्ग दिखाती है तथा मानव जीवन में खुशहाली का संचार करती है। आयोजक गोविन्द सिंह चौहान तथा क्षेत्रवासियों ने पोथी की पूजा अर्चना की इस अवसर पर डॉ. श्यामलाल कुमावत , रविन्द्र श्रीमाली, डॉ. प्रदीप कुमावत सहित महिला एवं पुरूष उपस्थित थे।