शुभम स्काउट राज्य पुरस्कार से सम्मानित

राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड के जगतपुरा जयपुर स्थित राज्य प्रशिक्षण केन्द्र में आयोजित राज्य स्तरीय पुरस्कार समारोह में इण्डो अमेरिकन पब्लिक स्कूल बलीचा, उदयपुर के स्काउट शुभम माथुर को राज्यपाल के हस्ताक्षरयुक्त स्काउट का राज्य स्तरीय सर्वोच्च सम्मान स्काउट राज्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

 | 

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि उच्च शिक्षामंत्री किरण माहेश्वरी थीं, अध्यक्षता डॉ. अशोक पनगडि़या ने की। विशिष्ट अतिथि डॉ. अनिता कोठारी और स्टेट चीफ कमिश्नर (स्काउट) जे.सी. महान्ति थे।

समारोह में स्टेट कमिश्नर स्काउट भास्कर ए. सावंत, स्टेट कमिश्नर (हेडक्वार्टर) सांवरमल वर्मा, स्टेट कमिश्नर (कार्यक्रम) रघुवीसिंह शेखावत, निर्मल पंवार, राज्य सचिव उमाकान्त ओझा, संयुक्त राज्य सचिव रविनन्दन भनोत, राज्य संगठन आयुक्त गोपाराम माली, शकुन्तला वैष्णव सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे। यह जानकारी प्राचार्या श्रीमती रीनिका रॉय ने प्रदान की।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News