आधार कार्ड नम्बर को मतदाता पहचान पत्र से जोड़ने के लिए हस्ताक्षर
मतदाता सूचियों में विद्यमान अशुद्धियों तथा मतदाता की दोहरी प्रविष्टियों, दोहरे पहचान पत्र, एक ही मतदाता के फोटो का एक से अधिक बार मतदाता सूचियों में मुद्रित होना, नाम में अशुद्धियाँ होना आदि को शुद्ध करने के लिए आधार कार्ड नम्बर का अंकन मतदाता सूची में करने हेतु एक विशेष सघन अभियान के तहत आलोक संस्थान के सभागार में निदेशक प्रदीप कुमावत प्राचार्य शशांक सहित 101 अध्यापक अध्यापिकाओं ने सभागार में संकल्प लेते हुए यह प्रतिज्ञा ली कि हमारे विद्यालय के प्रत्येक स्टाफ सदस्य राष्ट्रीय जागरूकता अभियान के तहत इस कार्यक्रम से 30-30 लोगो को जोडेंगी। इस अवसर पर स्टाफ सदस्यो ने हस्ताक्षर किए।

स्वीप प्रभारी सुधीर दवे ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रमो से लोगो मे अधिक से अधिक जागरूकता उत्पन्न होती है। इस हेतू सघन राष्ट्रीय अभियान 3 मार्च से 31 जुलाई 2015 तक चलेगा जिसमे 10मई,14जून एवं 12 जुलाई 2015 को विशेष शिविर लगाये जा रहे है।
स्वीप प्रकोष्ठ प्रतिनिधि प्रदीप कुमार शर्मा एवं लव कुमार पारीक ने कार्यक्रम के दौरान बताया कि पर्याप्त प्रचार प्रसार करते हुए आप सभी की सहभागिता से मतदाता सूचीयो मे पंजीक्रत मतदाताओं के आधार कार्ड नं.,मोबाईल नं., ई-मेल आई.डी निर्धारित प्रपत्र मे संकलित किए जा रहें है जिससे मतदाता सूची के डेटा बेस मे समावेश किया जा सकेगा।