मतदाता पहचान पत्र को आधार नम्बर से जोड़ने के लिए हस्ताक्षर
प्रातः भ्रमणीय शहर वासियो ने मतदाता पहचान पत्र को आधार नम्बर से जोड़ने की जानकारी के साथ हस्ताक्षर एवं संकल्प लेकर जताया उत्साह।

प्रातः भ्रमणीय शहर वासियो ने मतदाता पहचान पत्र को आधार नम्बर से जोड़ने की जानकारी के साथ हस्ताक्षर एवं संकल्प लेकर जताया उत्साह।
मतदाता सूचियों में विद्यमान अशुद्धियों तथा मतदाता की दोहरी प्रविष्टियों, दोहरे पहचान पत्र, एक ही मतदाता के फोटो का एक से अधिक बार मतदाता सूचियों में मुद्रित होना, नाम में अशुद्धियाँ होना आदि को शुद्ध करने के लिए आधार कार्ड नम्बर का अंकन मतदाता सूची में करने हेतु एक विशेष सघन अभियान के संबधं में स्वीप प्रकोष्ठ प्रतिनिधि ने प्रातः भ्रमणीय शहर वासियो ने मतदाता पहचान पत्र को आधार नम्बर से जोड़ने की राष्ट्रीय जागरूकता अभियान के तहत सम्पूर्ण जानकारी देते हुए गुलाब बाग मे हस्ताक्षर एवं संकल्प दिलाया। इस कार्यक्रम को लेकर शहरवासियांे ने उत्साह दिखाया तथा राष्ट्रीय जागरूकता अभियान के तहत सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त की ।
जिला कलक्टर ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रमांे से लोगो मे अधिक से अधिक जागरूकता उत्पन्न होती है। इस हेतू सघन राष्ट्रीय अभियान 3 मार्च से 31 जुलाई 2015 तक चलेगा जिसमे 10मई, 14 जून एवं 12 जुलाई 2015 को विशेष शिविर लगाये जा रहे है।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि कार्यक्रम के बारे मंे पर्याप्त प्रचार- प्रसार करते हुए सभी की सहभागिता से मतदाता सूचीयों मे पंजीकृत मतदाताओं के आधार कार्ड नं.,मोबाईल नं., ई-मेल आई.डी निर्धारित प्रपत्र मे भरवाकर संकलित किए जाने की आवश्यकता है जिससे मतदाता सूची के डेटा बेस मे समावेश किया जा सके। इस संबंध में क्षेत्र के बीएलओं से संपर्क किया जा सकता है।