सिख समाज ने शहर में निकाली शोभायात्रा
उदयपुर 3 जनवरी 2026। शहर में सिख समाज ने आज सिक्खो के 10वें गुरु, गुरु गोविन्द सिंह जी के सम्मान में शहर में शोभायात्रा निकाली।

शोभायात्रा शास्त्री सर्किल स्थित गुरु नानक पब्लिक स्कूल से शुरू हुई जो कोर्ट चौराहा, चेतक सर्किल, हाथीपोल, अश्विनी बाजार, दिल्ली गेट, बापू बाजार और सूरजपोल होते हुए सिख कॉलोनी गुरुद्वारा पर समाप्त हुई।

शोभायात्रा में खालसा पब्लिक स्कूल, गुरु नानक पब्लिक स्कूल शास्त्री सर्किल, गुरु नानक पब्लिक स्कूल (हिरणमगरी) के बच्चो के साथ बड़ी संख्या में सिख समुदाय को लोग शामिल हुए। शोभायात्रा के मार्ग में लंगर और सबील का आयोजन भी किया गया।

शोभायात्रा के दौरान गतका प्रदर्शन
शोभायात्रा के दौरान शहर के चौराहो पर गतका प्रदर्शन यानि युद्ध कला कौशल का हैरतंअगेज़ प्रदर्शन किया गया। जिसको देखकर लोग चकित रह गए। वहीँ महिलाओ द्वारा शोभायात्रा को बुहार कर साफ़ किया जा रहा था।

शोभायात्रा के बाद सिख कॉलोनी स्थित गुरुद्वारा समेत शहर के गुरुद्वारों में शबद कीर्तन और लंगर का आयोजन भी किया गया।

#UdaipurTimes #UdaipurTimesNews #UdaipurTimesOfficial #UdaipurNews #GuruGobindSinghJayanti #SikhCommunity #ShobhaYatra #Gatka #Udaipur #RajasthanNews #SikhSamaj #Gurudwara #KhalsaPanth
