सिख मीडिया सेंटर, उदयपुर ने बोर्ड मे मेरिट मे आए छात्रों का किया सम्मान

प्रोत्साहन समारोह मे 11 बच्चो को मैडल, ओपरना, प्रशंसा पत्र एवं सिख इतिहास की किताबे भेट की गयी

 | 
sikh medfia centre

उदयपुर। सिख मीडिया सेंटर, उदयपुर द्वारा एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमे सिख समाज उदयपुर के वो बच्चे जिन्होंने दसवीं एवं बारहवीं बोर्ड्स परीक्षा 2023 मे कड़ी मेहनत कर मेरिट हासिल किया है उन्हें प्रोत्साहित किया गया। प्रोत्साहन समारोह मे 11 बच्चो को मैडल, ओपरना, प्रशंसा पत्र एवं सिख इतिहास की किताबे भेट की गयी। यह कार्यक्रम दिल पंजाबी 3 रेस्टोरेंट मे आयोजित किया गया।  

सिख मीडिया सेंटर, उदयपुर के विरेन्द्र सिंह अरोड़ा ने बताया की हमारे बच्चे हमारा भविष्य है अतः उनकी उपलब्धियों की सराहना करना हमारी जिम्मेदारी है। सिख समाज उदयपुर के अक्षत सिंह अरोड़ा, प्रभरीत कौर गंभीर, प्रभलीन कौर सलूजा, नवनीत कौर सलूजा, सब्जप सिंह सलूजा, रवलीन कौर खालसा, प्रभदीप सिंह गाँधी, ज्योतिर सिंह होडा, राज सिमर सिंह सलूजा, रहतमीत सिंह अरोड़ा व अमितोज सिंह सलूजा का सम्मान किया गया।  

जसमीत सिंह अरोड़ा ने बताया की बच्चो के प्रोत्साहन के लिए भारतीय सेना के मेजर सरबजीत सिंह व भारतीय तट रक्षक की असिस्टेंट कमांडेंट चुनौती शर्मा मौजूद रहे जिन्होंने बच्चो को देश प्रेम के प्रति जागरूक किया।  

सिमरप्रीत सिंह अरोड़ा ने बताया की इस मौके पर सिख समाज के गुरुचरण सिंह, मंजीत सिंह खनूजा, देवेंद्र पाल सिंह रोजी, धर्मवीर सिंह सलूजा, रविंद्र पाल सिंह कप्पू, नरेंद्र कण्डा, प्रताप सिंह कण्डा, विरेन्द्र पाल सिंह, डॉ गगनदीप सिंह गंभीर, डॉ गुरदीप कौर गंभीर, इंदरपाल कौर अरोड़ा, मनप्रीत सिंह खेरा, आयुष अरोड़ा, करण सिंह गंभीर, अवतार सिंह सेठी, तेजेन्द्र सिंह सेठी, चरणजीत सिंह सेठी, भूपाल सिंह कालरा, देवेंद्र सिंह साहनी आदि उपस्थित थे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News