सहपाठी के परिवार की आत्मा की शांति के लिए मौन सभा

आज मोहन लाल सुखाडिया यूनिवर्सिटी के आर्ट्स कॉलेज में केदारनाथ में आई त्रासदी में एक छात्र के पुरे परिवार की मृत्यु हो जाने के कारण मौन सभा रखी गई। इस मौन सभा में सभी विद्यार्थियों ने छात्र के परिवार की आत्मा के शांति की प्रार्थना की।

 | 

जानकारी है कि, आर्ट्स कॉलेज के एम्. ए के चौथे समेस्टर के छात्र शैलेन्द्र व्यास निवासी कानोड़ का पूरा परिवार उतराखंड में आई बाढ़ में बह गया था। इस त्रासदी में शैलेन्द्र के पिता रमेश व्यास, माता सरस्वती व्यास व दादी और मौसा-मौसी बाढ़ में बह गए। शैलेन्द्र के भाई की मौत भी एक साल पहले तालाब में डूबने से हो गई थी।

सभी छात्रों ने आज आर्ट्स कॉलेज परिसर में शामिल होकर शलेन्द्र के पुरे परिवार को 2 मिनिट का मौन रखकर श्रधांजली अर्पित की। उसके बाद छात्रों ने कुलपति से छात्र की शिक्षा निशुल्क करने आग्रह किया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News