मुस्लिम महिलाओ का मौन जुलूस
तलाक के समान कानून बनाने की केन्द्र सरकार द्वारा सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका के खिलाफ बुधवार को मुस्लिम महासभा के बैनर तले मुस्लिम महिलाओं ने मौन जुलूस निकाल कर राष्ट्रपति के नाम जिला कलेक्टर को ज

तलाक के समान कानून बनाने की केन्द्र सरकार द्वारा सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका के खिलाफ बुधवार को मुस्लिम महासभा के बैनर तले मुस्लिम महिलाओं ने मौन जुलूस निकाल कर राष्ट्रपति के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।
केंद्र सरकार द्वारा समान कानून बनाने की सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है जिससे मुसलमानो की भावनाओ को ठेस पहुंची है। इसी विरोध के चलते महासभा के बैनर तले बुधवार को मुस्लिम महिलाएं हाथीपोल से कलेक्ट्री तक मौन जुलूस निकाला गया।
जुलूस में शामिल महिलाओं ने शरीयत का कानून हमें जान से प्यारा है, भारत सरकार इस मजहब में दखल न दे की तख्तियां हाथों में लेकर चल रही थी। यह जुलूस हाथीपोल से रवाना होकर जिला कलेक्ट्री पहुंचा जहां मौन प्रदर्शन के बाद मुस्लिम महासभा के प्रतिनिधि मंडल ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। उन्होंने राष्ट्रपति के नाम दिए ज्ञापन में मुस्लिम समाज की भावनाओं को समझते हुए इसे रोकने की मांग की।
मुस्लिम महासभा की प्रदेश महिला उपाध्यक्ष करीना खान ने निगम द्वारा आयोजित मेले में कवि सम्मेलन के दौरान धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली टिप्पणी करने वाले कवि मुकेश मौलवा के खिलाफ जांच कर कानूनी कार्रवाई की मांग की। उन्होने इस संबध में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भी सौंपा।
Source: Rajasthan Patrika
