मन्दिर की खिड़की तोड़ पार किए चाँदी के छतर व मुकुट

कल रात प्रताप नगर थाने से कुछ दुरी पर स्थित एक मन्दिर की खिड़की तोड़ चोरो ने चाँदी के छतर, मुकुट और नकदी पार कर ले गए।

 | 

मन्दिर की खिड़की तोड़ पार किए चाँदी के छतर व मुकुट

कल रात प्रताप नगर थाने से कुछ दुरी पर स्थित एक मन्दिर की खिड़की तोड़ चोरों ने चाँदी के छतर, मुकुट और नकदी पार कर ले गए।

पुलिस ने बताया की प्रताप नगर मुख्य रोड पर स्थित अम्बा माता मन्दिर के पुजारी ने चोरी की सुचना दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जाँच पड़ताल कर बताया की चोरों ने कल रात मन्दिर में लगी सीमेंट की खिड़की को तोड़ 3 चाँदी के छतर, 1 मुकुट व दानपत्र में रखे 12 हजार रुपए चुरा ले गए हैं।

मन्दिर की खिड़की तोड़ पार किए चाँदी के छतर व मुकुट

पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है।

चोरी से आक्रोशित क्षेत्र वासियों ने बताया कि इस मन्दिर में चोरी की तीसरी घटना हैं, मन्दिर के पुजारी ने रात को मन्दिर के बाहर सोने वाले मजदूरों पर संदेह जताया है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News