सतत् चिकित्सा संगोष्ठी का सिल्वर जुबली वर्ष 19-20 अक्टूबर को

आरएनटी मेडिकल कॉलेज, उदयपुर के मेडिसिन विभाग द्वारा सतत् चिकित्सा संगोष्ठी 19 एवं 20 अक्टूबर को आयोजित की जायेगी। इसमें देश के प्रमुख चिकित्सक भाग लेंगे जिनमें दिल्ली के नामी चिकित्सक डॉ. मेहन्दीरता, मुम्बई के अशोक महासूर, जयपुर के डॉ. सुभाष नेपालिया तथा अहमदाबाद के चिकित्सक शामिल हैं जो विभिन्न विषयों पर अपने व्याख्यान देंगे। इनके अतिरक्त संगोष्ठी में 3

 | 

आरएनटी मेडिकल कॉलेज, उदयपुर के मेडिसिन विभाग द्वारा सतत् चिकित्सा संगोष्ठी 19 एवं 20 अक्टूबर को आयोजित की जायेगी। इसमें देश के प्रमुख चिकित्सक भाग लेंगे जिनमें दिल्ली के नामी चिकित्सक डॉ. मेहन्दीरता, मुम्बई के अशोक महासूर, जयपुर के डॉ. सुभाष नेपालिया तथा अहमदाबाद के चिकित्सक शामिल हैं जो विभिन्न विषयों पर अपने व्याख्यान देंगे। इनके अतिरक्त संगोष्ठी में 300-400  चिकित्सक भाग लेंगे।

आयोजन सचिव डॉ. तरुण रलोत ने बताया कि इस वर्ष सतत् चिकित्सा संगोष्ठी का सिल्वर जुबली वर्ष मनाया जायेगा जिसके तहत महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य एवं मेडिसिन विभाग के प्राध्यापकों का अभिनन्दन किया जायेगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News