चांदी 15 हजार तो सोना 4 हजार रुपये सस्ता, जाने सभी शहरों के नए भाव
Udaipur Times, Gold-Silver Price : सोने चांदी के ताजा भाव जारी हो गए है आइए जानते है आज सोने चांदी की कीमतों में कितना उतार चढ़ाव आया है। आज फिर सोने चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज आई है। आज यानी 8 जून को इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम आज 3,470 रुपए गिरकर 1.51 लाख रुपए हो गया है। Gold-Silver Price
1 KG चांदी की कीमत 15,748 रुपए कम होकर 2.41 लाख रुपए पर आ गई है। Gold-Silver Price
इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 24 कैरेट सोने का भाव ₹1,50,768 प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है। वहीं 22 कैरेट सोना ₹1,38,103, 18 कैरेट सोना ₹1,13,076 और 14 कैरेट सोना ₹88,199 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। Gold-Silver Price
शहर 24 कैरेट सोने का भाव (प्रति 10 ग्राम)
दिल्ली – ₹1,51,840
जयपुर – ₹1,51,840
लखनऊ – ₹1,51,840
पटना – ₹1,51,740
अहमदाबाद – ₹1,51,740
भोपाल – ₹1,51,740
मुंबई – ₹1,51,690
रायपुर – ₹1,51,690
कोलकाता – ₹1,51,690
1.45 लाख सस्ती चांदी
इस साल सोने-चांदी की कीमत में लगातार उठापटक हो रही है। 31 दिसंबर 2025 को सोने के दाम 1.33 लाख रुपए थे, जो 29 जनवरी को बढ़कर 1.76 लाख रुपए के सबसे ऊपरी स्तर पर पहुंच गए थे। तब से अब तक सोना 25 हजार रुपए सस्ता हो चुका है। Gold-Silver Price
चांदी के कीमत 31 दिसंबर 2025 को 2.30 लाख रुपए थी, जो 29 जनवरी को 3.86 लाख रुपए के ऑलटाइम हाई पर पहुंच गई थी। Gold-Silver Price तब से अब तक 130 दिन में चांदी 1.45 लाख रुपए सस्ती हो गई है। चांदी इस महीने सिर्फ 8 दिनों में ही 22 हजार गिर चुकी है।
