बचपन से ही उड़ते हुए पक्षियों को देखकर खुद भी आसमान छूने का देखा सपना, कमर्शियल पायलट बनकर नाम किया रोशन

 | 
बचपन से ही उड़ते हुए पक्षियों को देखकर खुद भी आसमान छूने का देखा सपना, कमर्शियल पायलट बनकर नाम किया रोशन

Udaipur Times, Commercial Pilot Sneha Agarwal Successful story : उत्तर प्रदेश की रहने वाली स्नेहा अग्रवाल (Sneha Agarwal) ने कमर्शियल पायलट बनकर अपने परिवार के साथ-साथ पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है। स्नेहा ने अमेरिका के कैलिफोर्निया में कमर्शियल पायलट बनने की ट्रेनिंग पूरी की और फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) का प्रैक्टिकल टेस्ट भी पास किया.  बता दें कि बचपन से ही उनका आसमान में उड़ान भरने का था। उन्होंने अपने इस सपने को पूरा करने के लिए कई सालों तक मेहनत की तब जाकर ये मुकाम हासिल किया।


कैलिफोर्निया स्थित ट्रेसी म्युनिसिपल एयरपोर्ट के प्रतिष्ठित संस्थान स्काई व्यू एविएशन से कमर्शियल पायलट का प्रमाण पत्र प्राप्त

जानकारी के लिए आपको बता दें कि स्नेहा को अमेरिका के कैलिफोर्निया स्थित ट्रेसी म्युनिसिपल एयरपोर्ट के प्रतिष्ठित संस्थान स्काई व्यू एविएशन से कमर्शियल पायलट का प्रमाण पत्र प्राप्त हुआ है। स्नेहा अग्रवाल के पिता और  सर्राफा व्यापारी नितिन अग्रवाल व उनकी पत्नी शिल्पी अग्रवाल ने बताया की स्नेहा की 10वीं और 12वीं की शिक्षा बनस्थली विद्यापीठ राजस्थान से पूरी हुई। उन्होंने साल 2021 में प्रशिक्षण शुरू किया था। इसके बाद दिल्ली से 6 महीने की कोचिंग ली और साल 2025 में पायलट परीक्षा में सफलता हासिल की।


सफलता का श्रेय माता-पिता व गुरुजनों को दिया

स्काई व्यू एविएशन की ओर से स्नेहा अग्रवाल ने फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (एफएए) द्वारा निर्धारित कमर्शियल पायलट एयरप्लेन सिंगल इंजन लैंड विद इंस्ट्रूमेंट रेटिंग प्रैक्टिकल टेस्ट सफलतापूर्वक पास किया है। समय से निर्धारित घंटो की सफल उड़ान पूरी करने के बाद उन्हें कमर्शियल पायलट लाइसेंस के लिए पात्र माना गया। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय पूरा अपने माता-पिता व गुरुजनों को दिया।


बचपन से ही आसमान छूने का देखती थीं सपना

स्नेहा ने एक इंटरव्यू में बताया कि वो बचपन से ही आसमान में उड़ने का शौक था।  स्नेहा उड़ते हुए पक्षियों को देखकर खुद भी आसमान छूने का सपना देखती थीं। पिता नितिन अग्रवाल व माता शिल्पी अग्रवाल व गुरुजनों के सहयोग से ही यह सफलता मिली। आखिरकार उन्होंने अपने इस सपने को पूरा किया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News