सिंधी सैन्ट्रल युवा सेवा समिति के चुनाव संपन्न हुए
सिंधी सैन्ट्रल युवा सेवा समिति के चुनाव संपन्न हुए जिनमे विजय आहूजा अध्यक्ष पद पर गिरीश राजानी महासचिव पद पर निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गए।

उदयपुर 28 मई 2019 सिंधी सैन्ट्रल युवा सेवा समिति के चुनाव संपन्न हुए जिनमे विजय आहूजा अध्यक्ष पद पर गिरीश राजानी महासचिव पद पर निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गए। गत दिवस शक्ति नगर स्थित झूलेलाल भवन में शहर के सभी सिंधी समाज के 31 युवा संगठनों व महिला संगठनों द्वारा बनाया गये सिन्धी सैन्ट्रल युवा सेवा समिति की चुनावी बैठक रखी गई जिसमें सिंधी सेंट्रल अध्यक्ष व पूर्व राज्य मंत्री हरीश राजानी द्वारा नये अध्यक्ष के लिए विजय आहुजा व महासचिव पद के लिए गिरीश राजानी को बनाने का बैठक में प्रस्ताव दिया, जिसके लिए वहा बैठ सभी संगठनो के सदस्यों कि सर्व सहमति हुई ।
चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद पूर्व शिक्षा मंत्री व विधायक वासुदेव देवनानी नये अध्यक्ष विजय आहुजा व महासचिव गिरीश राजानी को बधाई व आशीर्वाद देने झूलेलाल भवन पहुंचे ।
Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur
बैठक में हरीश राजानी, प्रभूदास पाहुजा ,प्रताप रॉय चुघ, मुरली राजानी, नानकराम कस्तूरी, भगवान दास छाबडिया, किशोर झम्बानी आदि उपस्थित थे ।
