सिन्धी समाज ने दी संत भगत कँवर राम सा को श्रद्धांजली
संत भगत कँवर राम सा कि पुण्यतिथि को शहीद दिवस के रूप में मानते हुए आज सिन्धु भवन, जवाहर नगर में एक श्रधांजली एंव भजन संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम समिति कि सदस्य अधिवक्ता मोहिनी साधवानी ने बताया की, कार्यक्रम का आयोजन रात्री 10 बजे किया गया चूँकि संत बहागत कँवर राम सा को गोली इसी […]

संत भगत कँवर राम सा कि पुण्यतिथि को शहीद दिवस के रूप में मानते हुए आज सिन्धु भवन, जवाहर नगर में एक श्रधांजली एंव भजन संध्या का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम समिति कि सदस्य अधिवक्ता मोहिनी साधवानी ने बताया की, कार्यक्रम का आयोजन रात्री 10 बजे किया गया चूँकि संत बहागत कँवर राम सा को गोली इसी वक़्त लगी थी। श्रद्धांजली देने के बाद एक भजन संध्या का आयोजन भी किया जायेगा।
कहा जाता है की भगत कँवर राम सा संगीत और नृत्य की शैलियों में पूर्णतः पारंगत थे, और लोग उन्हें सुनना बेहद पसंद करते थे। साथ ही साथ उनकी राग सारंग को सुनके बारिश हुआ करती थी।
उनका जन्म 13 अप्रैल, 1885 को हुआ था एंव 1 नवम्बर 1939 को रुकारी रेलवे स्टेशन के करीब उनको कुछ लोगों ने गोली मार दी, तभी से 1 नवम्बर सिन्धी समाज द्वारा शहीद दिवस के रूप में याद किया जाता है। आज के दिन लोकसभा में ४ बजे भी संत भगत कँवर राम सा को श्रद्धांजली दी गयी।
