गायक अहमद हुसैन मोहम्मद हुसैन की गज़लो की प्रस्तुति कल
देश के ख्यातनाम गज़ल गायक उस्ताद अहमद हुसैन मोहम्मद हुसैन बुधवार सांय 7 बजे शहर के ज्ञानगढ़ में सृजन द स्पार्क द्वारा आयोजित कार्यक्रम मे गजलों की प्रस्तुति देंगे। संस्था के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय लोकेश चौधरी की स्मृति में आयोजित इस कार्यक्रम में अहमद हुसैन मोहम्मद हुसैन बंधु की राष्ट्रपति के हाथों ललित कला अकादमी से सम्मानित होने के बाद यह उनकी पहली सार्
देश के ख्यातनाम गज़ल गायक उस्ताद अहमद हुसैन मोहम्मद हुसैन बुधवार सांय 7 बजे शहर के ज्ञानगढ़ में सृजन द स्पार्क द्वारा आयोजित कार्यक्रम मे गजलों की प्रस्तुति देंगे।
संस्था के कार्यक्रम संयोजक राजेश खमेसरा ने बताया कि संस्था के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय लोकेश चौधरी की स्मृति में आयोजित इस कार्यक्रम में अहमद हुसैन मोहम्मद हुसैन बंधु की राष्ट्रपति के हाथों ललित कला अकादमी से सम्मानित होने के बाद यह उनकी पहली सार्वजनिक प्रस्तुति होगी।
संस्था के सचिव अब्बास अली बन्दुकवाला ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड के सीईओ सुनील दुग्गल, विशिष्ठ अतिथि नवीन सिंघल होंगे। कार्यक्रम में मुख्य रूप में हाल ही में डीआईजी पद पर पदोन्न्त हुए संस्था के संरक्षक प्रसन्न कुमार खमसेरा मौजूद रहेंगे। समारोह में गज़ल गायक अहमद हुसैन मोहम्मद हुसैन एवं प्रसन्न कुमार खमेसरा का सम्मान किया जोयगा।