सिंगिग आइडल सीजन-2 के ऑडिशन

प्रतिभागियों ने किया प्रतिभा का प्रदर्शन

 | 

रोटरी क्लब पन्ना व सरगम म्यूजिकल ग्रुप के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किये जाने वाले सिंगिग आइडल सीजन-2 के लिये आज दूसरा ऑडिशन

उदयपुर। रोटरी क्लब पन्ना व सरगम म्यूजिकल ग्रुप के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किये जाने वाले सिंगिग आइडल सीजन-2 के लिये आज दूसरा ऑडिशन वीटी वर्ल्ड स्कूल में आयोजित किया गया। जिसमें जूनियर व सीनियर दोनों ग्रुपों में शहर व आस-पास के 50 से अधिक प्रतिभागियों ने गानों का ऑडिशन देकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

क्लब अध्यक्ष राजेश शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता के निर्णायक अशोक गन्धर्व, कपिल पालीवाल, डाॅ. रेखा मेनारिया थे। क्लब की ओर से नारायण गन्धर्व, भानूप्रताप सिंह धायभाई, तारिका धायभाई, अदिती, भूपेन्द्र पंवार, मुकेश माधवानी, राजेश कसेरा मौजूद थे।

शर्मा ने बताया कि दो ऑडिशन होने के बाद अब सीधे सेमी फाईनल व फिनाले होगा। जिसमें चयनित प्रतिभागी अपनी प्रतिभा दिखायेंगे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News